अमेरिका और ईरान के बीच बीते पांच महीनों से ज्यादा से जारी संघर्ष दिन प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब इस पूरे संघर्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
द हिल की एक रिपोर्ट की माने तो ईरानी हमलों की वजह से बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के मुख्य मिलिट्री बेस को भारी नुकसान पहुंचा है। अब जब ये हमला हो गया, तब अमेरिकी नौसेना अब इस बात का आकलन कर रही है कि इस बेस का आगे क्या किया जाए।
द एपोच टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी काओ ने इस बात को माना। उन्होंने हमले की भीषणता को स्वीकार करते हुए कहा कि ईरान ने बहरीन में तबाही मचा दी। यह हमला 'नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन' (NASB) बेस पर हुआ, जो अमेरिकी नौसेना की सेंट्रल कमांड और यूएस फिफ्थ फ्लीट का मुख्य मुख्यालय है।
गौर करने वाली बात यह है कि जब से अमेरिका और इजराइल ने फरवरी के आखिरी में ईरान पर हवाई हमले किए हैं, तब से यह बेस लगातार ईरान के निशाने पर रहा है। यह बेस पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशंस के लिए एक मुख्य लॉजिस्टिक्स हब के रूप में काम करता है।
इस भारी तबाही के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि अमेरिकी सैनिक इस बेस पर कब तक वापस लौट सकेंगे। पिछले महीने, यानी 31 अगस्त को एक टाउन हॉल के दौरान चीफ ऑफ नवल ऑपरेशंस एडमिरल डेरिल कॉडल ने साफ कर दिया था कि सैनिक फिलहाल वहां वापस नहीं लौटने वाले हैं, यहां तक कि वे अपना निजी सामान निकालने के लिए भी अभी वहां नहीं जा सकते।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच यह संघर्ष सिर्फ बहरीन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे इलाके में अमेरिकी सैन्य ठिकाने इसकी चपेट में आ चुके हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान द्वारा जॉर्डन के मुवफ्फक साल्टी एयर बेस पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिका के कई विमानों को नुकसान पहुंचा है।
एक A-10 थंडरबोल्ट विमान का एक पंख गायब हो गया, जबकि लगभग आठ F-15 फाइटर जेट्स को हल्का नुकसान पहुंचा, जिन्हें बाद में ठीक करके वापस सेवा में ले लिया गया। इस हमले के दौरान अमेरिकी सेना ने 30 से ज्यादा पैट्रियट मिसाइलें दागी थीं।
गौरतलब है कि जैसे-जैसे यह संघर्ष बढ़ रहा है, ईरानी बलों ने अमेरिकी नौसैनिक संपत्तियों और शिपिंग हितों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हालिया तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका ने ईरान के पांच ऑयल टैंकरों पर हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खुद वॉशिंगटन की भूमिका की पुष्टि की और आगे भी ऐसे हमले जारी रहने की चेतावनी दी।
Rajkot - Head Office,
Sanj Samachar Corporate House,
2nd Floor, Kasturba Road,
Near Sharda Baug
Rajkot-360001
0281-2473911-12-13
sanjsamachar@gmail.com
Privacy-policy