अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनकी झलकियां आज भी हमें मीम के जरिए देखने को मिल जाती हैं। उनके इस जन्मदिन पर नजर डालिए उनके कुछ खास मीम्स पर।
जोर-जोर से बोलके सबको स्कीम बता दे
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' अक्षय के करियर की ऐसी फिल्म है, जिससे कई मीम्स बने हैं। उन्हीं में से एक है- 'जोर-जोर से बोलके सबको स्कीम बता दे।' दरअसल फिल्म के एक सीन में अक्षय, राजपाल यादव को पैसे डबल करने की स्कीम के बारे में बताते हैं। इसी बीच राजपाल चौंककर जोर से बोल देते हैं। तब अक्षय, राजपाल के बाल पकड़कर ये डायलॉग बोलते हैं। यह मीम यूजर्स रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं।
भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप
फिल्म 'वेलकम' भी अक्षय की टॉप कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के भी कई मीम बने हैं। उन्हीं में से एक है- 'भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप। ' ये डायलॉग अक्षय, नाना पाटेकर से बातचीत करते हुए कहते हैं, जब नाना उन्हें बताते हैं कि उन्हें एक्टिंग में रुची है। साथ ही अक्षय दिखावे और झूठी तारीफ के लिए इस डायलॉग का इस्तेमाल करते हैं।
बहन डर गई, बहन डर गई
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों का नाम हो और 'भागम भाग' का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फिल्म भागम भाग भी एक तरह से मीम्स की डिक्शनरी है। इसके हर दूसरे सीन में एक ना एक मीम का रिफरेंस तो आ ही जाता है। उन्हीं में से एक ये है- 'बहन डर गई, बहन डर गई।' इस डायलॉग में अक्षय अपनी कलीग के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब वो शोर मचाकर लोगों को बुला लेती है, तो अक्षय लोगों को देखकर बचने के लिए ये डायलॉग बोलने लगते हैं।
औरत बनने का शौक है, हां औरत बनने का शौक है
फिल्म 'भूल भुलैया' अक्षय कुमार की कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में उनकी, राजपाल यादव और परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग काफी शानदार रही है। इसी फिल्म का ये डायलॉग काफी मीम्स में यूज किया जाता है। सीन में अक्षय महल की भूतनी की तलाश करते हैं और राधा का भाई इस दौरान घुंघरू पहन कर भागते हुए दिखता है। तब अक्षय उनसे तंज कसते हुए ये सवाल करते हैं।
Rajkot - Head Office,
Sanj Samachar Corporate House,
2nd Floor, Kasturba Road,
Near Sharda Baug
Rajkot-360001
0281-2473911-12-13
sanjsamachar@gmail.com
Privacy-policy