www.twitter.com/sanj_news www.instagarm.com/sanjsamachar www.facebook.com/sanjsamachar www.sanjsamachar.net

BRICS के फैमिली फोटो में PM मोदी के दाएं और बाएं दिखे पुतिन और जिनपिंग


સાંજ સમાચાર

ब्रिक्स फैमिली फोटोशूट के बाद पीएम मोदी ने कहा- भारत की अध्यक्षता में हमने सभी प्रयास 'सतर्कता, नवाचार, सहयोग, स्थिरता' इन चार स्तंभों पर क्रिएट किए हैं. मुझे खुशी है कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से हम अपने साझा विजन को भिन्न-भिन्न सहयोग में बदल सके. आज विश्व में तनावों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सामान्य मानवी के जीवन पर उसका बहुत ही नकारात्मक व व्यापक प्रभाव हो रहा है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि महामारियां, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावट ने दिखाया है कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. इसलिए हमने ब्रिक्स समूह में रेजिलिएंस बढ़ाने पर विशेष बल दिया है. चुनौतियों को तुरंत पहचानना, उनके लिए तैयार होना और तुरंत कार्रवाई करना भी उतना ही आवश्यक है. इसी सोच के साथ संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और रिस्पॉन्स के लिए ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बनी है. डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए अर्ली वॉर्निंग डेटा इंटिग्रिशन गाइडलाइन तैयार की गई है. ब्रिक्स लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन का ऑपरेशन फ्रेमवर्क हमारी सप्लाई चेन को अधिक रिलायबल और रेजिलियंट बनाने में सहायक होगा."

फैमिली फोटोशूट से पहले भी ब्रिक्स समिट से एक-दो और ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. चर्चित सभी तस्वीरों में पीएम मोदी भी नजर आएं. इसकी वजह भी साफ है. पीएम मोदी मेजबान की भूमिका में हैं, लिहाजा उनका हर नेता के साथ नजर आना स्वभाविक हैं. लेकिन तस्वीरों के जरिए दुनिया को संदेश देने की कोशिश भी इस समिट से भरसक की गई है.

अलावा इस समिट की एक और तस्वीर खूब वायरल हुई थी. उसमें पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का हाथ थामे उन्हें ले जाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ जंग लड़ी है. वो तनाव अभी भी जारी है. इस बीच ब्रिक्स समिट में भाग लेने पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति का पीएम मोदी ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, वो देखने लायक था. 

Print