|
SANJ SAMACHAR | Date: 08-09-2026 Tuesday | Rajkot |
|
|
लंदन: ब्रिटेन में कार्डिफ कैसल के ऊपर पाकिस्तान के झंडे वाली तस्वीर को लेकर बहस छिड़ गई है। रिफॉर्म UK पार्टी के नेताओं ने किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के लिए कार्डिफ काउंसिल की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि झंडा फहराने का काम हमारी संस्कृति पर हावी होने की कोशिश है।
रिफॉर्फ वेल्श के प्रवक्ता रॉबर्ट जेनेरिक ने कहा कि हमारे ऐतिहासिक स्थलों पर वेल्श ड्रैगन या यूनियन फ्लैग के अलावा कोई और झंडा नहीं फहराया जाना चाहिए। वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी ने रिफॉर्म पर नस्लीय विवाद शुरू करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
इस विवाद की शुरुआत 5 सितम्बर तो रिस्टोर पार्टी के काउंसलर ओवेन क्लैवर्टी की पोस्ट से शुरू हुई थी, जिसमें कार्डिफ कैसल के ऊपर पाकिस्तान के झंडे लहराते हुए तस्वीर दिखाई गई थी। बाद में इसे रिस्टोर पार्टी के नेता रूपर्ट लोव और रिफॉर्म UK के वेल्श नेता डैन थॉमस ने भी शेयर किया। डैन थॉमस न्यूपॉर्ट से सेनेड (वेल्श संसद) के सदस्य हैं।
कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान के झंडे वाली जिस तस्वीर को शेयर किया गया था वह 2024 में 14 अगस्त को ली गई थी। 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि,, कॉर्डिफ के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस साल भी पाकिस्तान की आजादी के दिन के मौके पर दो दिनों के लिए झंडा फहराया था।
रिफॉर्म पार्टी का आर्थिक मामलों के प्रवक्ता रॉबर्ट जेनेरिक ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि झंडा फहराने का काम हमारी संस्कृति पर हावी होने की कोशिश थी। जेनेरिक के अकाउंट के कैसल में हुए एक कार्यक्रम का वीडियो रीपोस्ट किया गया जिसमें सेनेड के कुछ सदस्य दिखाई दे रहे हैं और पाकिस्तान का झंडा फहराया जा रहा है।
कॉर्डिफ कैसल पर पाकिस्तानी झंडा फहराया गया है। हम अपनी संस्कृति पर हावी होने की इस कोशिश को क्यों होने देते हैं? अब हम इसे हर जगह देखते हैं। मैं अपनी ऐतिहासिक इमारतों पर विदेशी झंडे फहराए जाने से परेशान हो चुका हूं। रिफॉर्म सरकार आने पर यह शर्मनाक समर्पण खत्म हो जाएगा और हम अपनी राष्ट्रीय पहचान को फिर से स्थापित करेंगे।
वेल्श कंजर्वेटिव पार्टी की पाकिस्तानी मूल की सेनेड सदस्य नताशा असगर ने आरोपों को खारिज किया और इसे नस्लीय विवाद शुरू करने की कोशिश का आरोप लगाया। नताशा ने कहा कि ऐसे समारोह कब्जा नहीं, बल्कि सम्मान का एक तरीका हैं। उन्होंने कहा, मैं भारतीय समुदाय, पाकिस्तानी समुदाय और पोलिश समुदाय के लिए झंडा फहराने के कई समारोहों में शामिल हुई हूं और मुझे लगता है कि वे सभी शानदार कार्यक्रम रहे हैं, जिनमें अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। नताशा असगर के पिता मोहम्मद असगर बंटवारे से पहले के भारत में पैदा हुए थे और पाकिस्तान में पले-बढ़े थे।
देश में मानसून की रफ्तार आए दिन खतरनाक ही होती जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने एक ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक कल यानी 8 सितंबर से 11 सितंबर के बीच यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।